हिंदू धर्म में महाभारत को महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक माना जाता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को लगता है कि महाभारत का संबंध केवल युद्ध से ही है।
महाभारत से आप अपने जीवन को कई तरह से बेहतर बनाने की सीख ले सकते हैं। आज बात इसी के बारे में कर रहे हैं कि इस ग्रंथ की किन बातों को आप अपने जीवन में लागू कर सकते हैं।
महाभारत से खुद पर और भगवान पर भरोसा रखने की सीख मिलती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी सभी परेशानियां खुद ही दूर हो जाती है।
युद्ध शुरू होने से पहले दुर्योधन और युधिष्ठिर भगवान कृष्ण से मदद मांगने गए थे। श्रीकृष्ण ने कहा कि दोनों ही मेरे पास मदद मांगने आए हैं तो मैं दोनों की मदद करूंगा।
कृष्ण ने कहा कि एक तरफ पूरी नारायणी सेना है और दूसरी तरण मैं अकेला। दुर्योधन ने बगैर समय लगाएं पूरी नारायणी सेना को ले लिया।
युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से उन्हें मांगा और उनके मार्गदर्शन से ही पांडव युद्ध जीत पाएं। इससे सीख मिलती है कि व्यक्ति को खुद पर और भगवान पर भरोसा रखना चाहिए।
व्यक्ति को समय के साथ खुद में बदलाव करने चाहिए। दुर्योधन ने पांडवों को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जीत हासिल की।
पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान धैर्य से काम लिया। इस दौरान उन्हें भेष बदलकर भी रहना पड़ा। यदि वह ऐसा नहीं करते तो दुर्योधन उन्हें ढूंढ लेता।