अफगानिस्तान के कप्तान और लेग ब्रेक स्पिनर राशिद खान ने इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके।
राशिद के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है।
बांग्लादेश के खिलाफ 2 विकेट लेते ही राशिद ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 150 विकेट पूरे किए। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए हैं।
राशिद ने अब तक कुल 92 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान कुल 152 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। राशिद ने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
इसी के साथ राशिद खान ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साउदी ने 118 मैचों में 150 विकेट हासिल किए थे।
150 विकेट पूरे करते ही राशिद खान टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
टिम साउदी इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। साउदी ने टी20 इंटरनेशनल में 164 विकेट लिए हैं। वहीं, राशिद 152 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं, राशिद ने बांंग्लादेश के आलराउंडर खिलाड़ी शाकिब-अल-हसन को पीछे छोड़ दिया है। शाकिब के टी20 इंटरनेशनल में 149 विकेट हैं।
राशिद खान सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM