टी20 विश्व कप का आगाज कल यानी 2 जून 2024 से होने जा रहा है। भारत का पहला मैच 4 जून को आयरलैंड के साथ होने वाला है।
टी20 विश्व कप में गेंदबाज से ज्यादा बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलता है। आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनका स्ट्राइक रेट शानदार रहा है।
इस लिस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का नाम एक नंबर पर आता है। जोस बटलर एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका स्ट्राइक रेट टी20 विश्व कप में 144.48 का रहा है।
साउथ अफ्रीका के पूर्व खूंखार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है। मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 142.75 का रहा है।
क्रिस गेल एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका बल्ला एक बार चल जाए तो सामने वाला गेंदबाज के हौसले टूट जाते थे। उनका स्ट्राइक रेट 142.75 रहा है।
महेला जयवर्धने श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी रहे हैं। जयवर्धने ने टी20 विश्व कप में 39 की औसत से 134.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
डेविड वॉर्नर का नाम भी इस लिस्ट में आ चुका है। इस बड़े फॉर्मेट में डेविड वॉर्नर का बल्ला भी खूब चलता है। वॉर्नर ने 133.32 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका प्रदर्शन आईसीसी टूर्नामेंट में जमकर चलता है। किंग कोहली के बल्ले से 131.3 की स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं और औसत भी 80 के आस पास है।