LLC 2023: हरभजन और रैना की टीम फाइनल में आमने-सामने, कौन मारेगा बाजी?


By Shivansh Shekhar09, Dec 2023 11:32 AMnaidunia.com

लीजेंड लीग फाइनल

लीजेंड लीग का फाइनल मुकाबला 9 दिसंबर, शनिवार को सूरत में में खेला जाएगा। इसमें रैना की अरबनाइजर्स हैदराबाद और हरभजन की मणिपाल टाइगर भिड़ेंगी।

गौतम की टीम को हराया

भज्जी की टीम ने क्वालीफायर 2 में गौतम गंभीर की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इससे पहले क्वालीफायर 1 में दोनों टीमें भीड़ चुकी हैं।

खूंखार बल्लेबाज

मणिपाल को यह फाइनल जीतना है तो हैदराबाद के ड्वेन स्मिथ को जल्द ही आउट करना होगा। वो लीग इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ चुके हैं।

गंभीर का बल्ला खामोश

मणिपाल टाइगर्स ने क्वालीफायर 2 में पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 177 रन बनाए। इस मुकाबले में गौतम गंभीर का बल्ला खामोश रहा।

टॉप 4 हुए फ्लॉप

बता दें कि इसमें टॉप 4 के बल्लेबाज 30 का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। इंग्लैंड के पूर्व कैप्टन केविन पीटरसन ने 27 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली थी।

टॉप 4 हुए फ्लॉप

बता दें कि इसमें टॉप 4 के बल्लेबाज 30 का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। इंग्लैंड के पूर्व कैप्टन केविन पीटरसन ने 27 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली थी।

बॉलर का दबदबा

मणिपाल की ओर से थिसारा परेरा और मैक्लेंघन ने काफी धारदार गेंदबाजी की और दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। यह जीत का सबसे बड़ा कारण रहा।

ड्वेन का तेज शतक

इससे पहले सुरेश रैना की टीम हैदराबाद ने क्वालीफायर 1 मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ ने 42 गेंदों पर शतक जड़ दिया था।

कर दिया धमाका

इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने रिकॉर्ड बुक को ही पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। स्मिथ मौजूदा लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वनडे में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले 7 बल्लेबाज