वनडे में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले 7 बल्लेबाज


By Prakhar Pandey09, Dec 2023 11:25 AMnaidunia.com

वनडे क्रिकेट फॉर्मेट

50 ओवर के इस क्रिकेट फॉर्मेट में कई ऐसे खिलाड़ी है जिनको शतक बनाते देखना बेहद शानदार लगता है। आइए जानते है वनडे में सबसे ज्यादा शतक मारने वाले 7 बल्लेबाजों के बारे में।

विराट कोहली

2008 से 2023 तक विराट कोहली ने 292 मैच की 280 पारियों में 13 हजार 848 रन बनाए है। इस दौरान कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 शतक लगा दिए थे।

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में 463 मैचों की 452 पारियों में तेंदुलकर ने 18426 रन बनाए थे। मास्टर ब्लास्टर ने इस दौरान 49 शतक बनाए थे।

रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा विश्व के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 3 बार दोहरा शतक मारा है। वनडे क्रिकेट में रोहित ने 262 मैच की 254 पारियों में 31 शतक मारे है।

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने 1995 से 2012 तक 375 मैचो की 365 पारियों में 13704 रन बनाए थे। पोंटिंग ने इस दौरान 30 शतक लगाए थे।

सनथ जयसूर्या

श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने 1989 से 2011 तक 445 मैचो की 433 पारियों में 28 बार 100 का आंकड़ा पार किया है। जयसूर्या ने इस दौरान 13430 रन बनाए है।

हाशिम अमला

मात्र 11 साल के अपने करियर में हाशिम अमला ने कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। अमला ने 181 मैचो की 178 पारियों में 27 शतक लगाए थे।

एबी डिविलियर्स

मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स ने 228 मैच की 218 पारियों में 25 शतक लगाए है। डिविलियर्स ने अपने करियर में 9577 वनडे रन बनाए है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अपने देश के लिए टी20 में पहला सेंचुरी जड़ने वाले ये हैं घातक बल्लेबाज