औषधीय गुणों से भरपूर नींबू और कपूर का इस्तेमाल करने से कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। खासकर दोनों का साथ प्रयोग करने से फायदे भी बढ़ जाते हैं।
एसिडिटी और पेट दर्द से परेशान रहने वाले लोगों को नींबू में कपूर, हींग और अजवाइन मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन तंत्र संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी।
वजन घटाने के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। खैर, नींबू रस और कपूर का मिश्रण बनाकर सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिलती है।
हेयर फॉल की परेशानी से बचने के लिए नींबू रस में पिसी हुई कपूर मिलाएं। फिर इसे 10 मिनट तक बालों की जड़ों में लगाकर छोड़ दें।
सर्दियों के दिनों में डैंड्रफ की परेशानी भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। खैर, नींबू रस में पिसी हुई कपूर मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से यह परेशानी भी कम हो जाएगी।
जिन लोगों को दांत दर्द की शिकायत रहती है, उन्हें कपूर और नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए नींबू रस में कपूर मिलाकर कुल्ला कर लें।
यदि आपके पैरों को साफ करने के लिए गर्म पानी में नींबू और कपूर का तेल डालें। उसमें पैर डुबोए और आपके पैर पहले की तुलना में ज्यादा मुलायम हो जाएंगे।
शरीर के कई प्रकार के दर्द से राहत पाने के लिए भी कपूर और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेद में इन दोनों को ही रामबाण औषधि माना जाता है।