हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व है। यह दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु जी को समर्पित होता है। एकादशी का व्रत हर महीने में 2 बार रखा जाता है।
यह व्रत आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन व्रत करने से सभी पापों का नाश होता है।
योगिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त 1 जुलाई को सुबह 10 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 2 जुलाई को 8 बजकर 42 मिनट तक है।
ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 2 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। योगिनी एकादशी के दिन धृति योग का निर्माण हो रहा है।
योगिनी एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन व्रत का पालन करने से भक्तों को मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।
भक्तजनों को इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय उन्हें पीले वस्त्र और पीली मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए।
वहीं, विष्णु जी के साथ में माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
एकादशी के दिन दान का अति महत्व होता है। ऐसे में योगिनी एकादशी के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन और वस्त्र का दान करना चाहिए।
योगिनी एकादशी का व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM