अक्सर लोग धन लाभ के पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं और इस उपायों को अपनाने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए नींबू-मिर्च के उपाय कैसे करें-
अगर व्यापार में नुकसान होता है तो 7 मिर्च और 7 नींबू की माला बनाएं और उसे दुकान के सामने की तरफ टांगे।
जीवन में कड़ी मेहनत से सफलता नहीं मिल रही है तो नींबू में लौंग गाड़ कर हनुमान जी को अर्पित करें। ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलती है।
रविवार के दिन पांच नींबू काटकर उसमें मिर्च लगाकर अपने कार्यस्थल पर रख दें। अगली सुबह सारी चीजों को उठाकर किसी सुनसान जगह पर छोड़ आएं।
अगर जीवन में धन से संबंधित हानि हो रही है तो एक नींबू को लेकर उसे घर के चारों कोनों में 7 बार घुमाएं और कहीं सुनसान जगह पर जाकर उस नींबू के चार टुकड़े करके चारों दिशाओं में फेंक दें।
बुरी नजर से बचाने के लिए नींबू बहुत लाभकारी माना जाता है, इसके लिए हरी मिर्च के साथ नींबू टांग सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धन प्राप्ति के लिए नींबू-मिर्च के उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM