कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाएगा नींबू, ऐसे खाएं


By Prakhar Pandey13, Mar 2024 04:01 PMnaidunia.com

बिजी लाइफस्टाइल 

बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी का शिकार हो जाते है। आइए जानते है नींबू किस प्रकार आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या में राहत दिला सकता है।

अपच की समस्या

अपच होने का मुख्य कारण तले भुने खाने का सेवन हो सकता है। अपच होने की स्थिति में हल्का दर्द और सीने में जलन की शिकायत होती है। ऐसे में नींबू का उपयोग करके आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।

विटामिन- C से भरपूर

विटामिन- C से भरपूर नींबू आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। यह पेट की सूजन को कम करने और मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करने का काम करता है।

पाचन एंजाइमों को बढ़ावा

साइट्रिक एसिड से भरपूर नींबू पाचन एंजाइमों को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।

साफ होता है लिवर

लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में नींबू बेहद मददगार माना जाता है। नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार माना जाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है जिससे शरीर ऊर्जावान महसूस करता है।

एसिडिटी की समस्या

नींबू का शरबत आपको एसिडिटी की समस्या में आराम दिलाता है। रात को सोते समय नींबू का सेवन आपको कई ओवरनाइट लाभ पहुंचाता है।

सुबह खाली पेट करें सेवन

1 गिलास पानी में आधा चम्मच काला नमक और ½ नींबू निचोड़ लें। सुबह खाली पेट इस मिश्रण के सेवन से अपच की समस्या में आराम मिलता है।

नींबू की चाय

1 कप गर्म पानी में ताजे नींबू के एक टुकड़े को कुछ मिनट के लिए डुबोकर रखें। छानने के बाद इसमें थोड़ा शहद मिला लें। ऐसा करने से आपकी सेहत में सुधार होगा।

नींबू के फायदे से जुड़ी यह स्टोरी आपको अच्छी लगी तो ऐसी ही लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

डायबिटीज के मरीज रमजान में ऐसे रखें रोजा