Lifestyle :जीवन शैली में करें परिवर्तन, नहीं आएगी बीमारी पास


By Dheeraj Bajpai19, Feb 2023 04:22 PMnaidunia.com

सुबह उठते ही जी भरकर पीएं पानी

सुबह उठकर पानी पीने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। बाल सफेद व झुर्रियों को रोकता है।

ईश्‍वर की भक्ति से मिलेगी शक्ति

तनाव दूर करने के लिए ईश्‍वर का ध्‍यान करें। तनाव से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक व्याधियां नहीं होती हैं।

नहीं रहता संक्रमण का भय

शरीर में अवशिष्ट व विषैले तत्वों को उत्सर्जन क्रिया के माध्‍यम से बाहर निकालता है। इससे नहीं होंगे बीमार

दांत और जीभ को रखें साफ

दांत स्वच्छ एवं मजबूत होते है। मुंह की बदबू नहीं आती है। जीभ भी साफ रहती है। बीमारी आपसे दूर रहेगी।

साफ पानी से धोएं चेहरा और आंखें

चेहरे की गंदगी दूर होती है। मुहांसे, झाइयां नहीं होते हैं साथ ही चेहरे में चमक बनी रहती है। रोशनी बढ़ती है।

नाक में डालें सरसों या तिल का तेल

नाक में तेल डालने से सिर, आंख, नाक के रोग नहीं होते हैं। बाल काले और लंबे होते हैं। न झड़ेंगे न सफेद होंगे।

स्नान के पहले शरीर की मालिश

त्वचा कोमल, कांतियुक्त, रोगरहित रहती है। त्वचा में रक्त संचार बढ़ता है। विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।

व्यायाम-योग भी बहुत आवश्‍यक

सूर्य नमस्कार, एरोबिक्स, योग या दैनिक व्यायाम से शारीरिक सामर्थ्य और रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

स्नान स्वास्थ्य के लिए अत्यावश्यक

शरीर की अशुद्धियां दूर होने के साथ गहरी नींद आती है। शरीर की समस्त ज्ञानेन्द्रियों को सक्रिय करता है।

स्वच्छ एवं आरामदायक कपड़े पहनें

इस तरह के कपड़े पहनने से सुंदरता, प्रसन्नता, आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। आपका मन खुश रहेगा।

छह-आठ घंटे की नींद आवश्यक

पूरी नींद से थकान दूर होती है। सम्यक पाचन होता है। शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

Kitchen Care: किचन में काकरोच, चीटियों से हैं परेशान, इन घरेलू उपायों से मिलेगा समाधान