शास्त्रों के अनुसार, घर में दीपक जलाना शुभ और फलदायी माना जाता है, लेकिन गलत दिशा में जलाने से अशुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं किस दिशा में दीपक जलाने से धन का नाश होता है।
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का महत्व बताया गया है। इसके साथ ही दीपक किस दिशा में जलाने से धन का नाश होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीपक दक्षिण दिशा में रखकर नहीं जलाना चाहिए। इस दिशा में दीपक जलाने से धन का नाश होने की संभावना होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है। इसलिए, इस दिशा में दीपक जलाने की मनाही है।
दक्षिण दिशा में दीपक जलाने के केवल धन की हानि ही नहीं होती है। इसके साथ ही, घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी होने लगता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन लाभ के लिए दीपक को उत्तर दिशा में जलाना चाहिए। उत्तर दिशा में दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बनते है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ