आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होते हैं ये पौधे


By Sahil21, Nov 2023 08:00 AMnaidunia.com

आध्यात्मिक ऊर्जा

ऐसा कहा जाता है कि प्रकृति से जुड़ी चीजों में ऊर्जा होती है। कुछ में नकारात्मक और कुछ में सकारात्मक। आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर चीजों का जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

शुभ पौधे

वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला माना जाता है। इन चमत्कारी पौधों को घर में रखने से सुख-शांति बरकरार रहती है।

मानसिक रूप से परेशान

आपने भी देखा होगा कि मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति को प्रकृति के करीब रहने की सलाह दी जाती है। दरअसल, कुछ पौधों में आध्यात्मिक ऊर्जा ज्यादा होती है, जो मन को शांत करने का काम करते हैं।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। इतना ही नहीं, इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। घर में इस पौधे को लगाने से वातावरण की हवा शुद्ध होती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट के नाम से ही पता चलता है कि इसे धन-दौलत का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है।

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल औषधि के तौर पर भी किया जाता है। घर में इस पौधे को लगाने से वातावरण की नकारात्मकता आसानी से दूर हो जाती है।

अश्वगंधा का पौधा

मान्यता के अनुसार, अश्वगंधा का पौधा घर में लगाना भी बेहद शुभ होता है। वास्तु के नियमों का पालन करते हुए इस पौधे को लगाने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

रजनीगंधा का पौधा

यह पौधा भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। रजनीगंधा की तीन किस्म पाई जाती है। इस पौधे से सुगंधित इत्र और तेल भी बनाए जाते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बजरंगबली को क्यों चढ़ाते हैं चोला? जानें खास वजह