ऑफिस में कायम रहेगा जलवा, लगाएं इन रंगों की लिपस्टिक


By Sahil10, Jul 2023 04:06 PMnaidunia.com

लिपस्टिक

ऑफिस जाने वाली महिलाओं पर अलग तरीके से तैयार होने का प्रेशर रहता है। आज आपको ऑफिस के हिसाब से लिपस्टिक का कलर चुनने की टिप्स दे रहे हैं।

भूरा रंग

ज्यादातर महिलाओं पर भूरा रंग सूट करता है। साथ ही, इस कलर की लिपस्टिक आपकी लुक को प्रोफेशनल टच भी देती है।

लाइट पिंक

पिंक कलर लड़कियों का पसंदीदा होता है। अगर आपको हल्के रंग पसंद है तो आप लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक चुन सकती हैं।

मौव

वर्तमान समय में मौव कलर की लिपस्टिक लगाने का ट्रेंड चल रहा है। सभी उम्र की महिलाएं इस रंग की लिपस्टिक को पसंद करती है। आप इसे अपने ऑफिस लुक का हिस्सा बना सकती हैं।

पीच

अगर आप ऑफिस में डार्क रंगों की लिपस्टिक शेड लगाने से बचना चाहती हैं तो पीच शेड को ट्राई करना आपके लिए सही रहेगा।

कोरल

अगर आपको डार्क कलर की लिपस्टिक पसंद है तो आप कोरल रंग को अपनी ऑफिस लुक के लिए चुन सकती हैं। हालांकि, इसके साथ आपको बाकी मेकअप लाइट रखना होगा।

डार्क पिंक

कुछ महिलाओं को डार्क पिंक कलर पसंद होता है। अगर आपकी पसंद भी ऐसी है तो आपके लिए डार्क पिंक कलर की लिपस्टिक बेस्ट रहेगी।

नीले रंग की लिपस्टिक

लिपस्टिक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए आप नीले रंग की लिपस्टिक को ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी लुक को स्पेशल बनाने में मदद करेगी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस कारण शरीर में बढ़ती है हड्डी, जानें लक्षण व कारण