इस साल 13वां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेला जा रहा है। क्रिकेट मैच में हर बार नए रिकॉर्ड टूटते और बनते है।
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में कई ऐसे मैच हुए हैं, जिनको केवल 1 विकेट से जीता गया है। आइए ऐसे मैचों के बारे में जानते हैं।
साल 1975 में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान की टीम को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में 1 विकेट से हराया था।
साल 1987 में पाकिस्तान की टीम ने वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम को भी 1 विकेट से शिकस्त दी थी।
2007 में साउथ अफ्रीका ने भी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में एक मैच को 1 विकेट से जीता था। बता दें कि ये मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था।
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2007 में ही इंग्लैंड को केवल 1 विकेट से जीत मिली थी। इस मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया था।
एक विकेट से मैच जीतने वालों की लिस्ट में अफगानिस्तान भी शुमार है। साल 2015 में अफगानिस्तान ने भी स्कॉटलैंड को सिर्फ 1 विकेट से हराया था।
13वां आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के मैच में एक बार भी साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट से मैच को जीता है। यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था।