सेहत के लिए जहर हैं ये सफेद चीजें


By Sahil12, Apr 2024 08:00 AMnaidunia.com

सफेद फूड्स

खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। हमारी डाइट का हिस्सा कुछ सफेद चीजें भी होती हैं। हालांकि, सेहत के लिए कुछ सफेद फूड्स अच्छे नहीं होते हैं।

सेहत पर असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि खाने की कुछ सफेद चीजों का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इससे बचने के लिए आपको इन चीजों से परहेच करना चाहिए।

सफेद चीनी

यदि आप सफेद चीनी का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं। चीनी ज्यादा मात्रा में खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।

सफेद चावल

ज्यादातर लोग अपने घर में सफेद चावल ही खाते हैं। खैर, सेहत के लिहाज से यह चावल अच्छे नहीं होते हैं। दरअसल, रिफाइनिंग के दौरान इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

नमक

कुछ लोगों को नमक खाना ज्यादा पसंद होता है, लेकिन हेल्थ के लिए नमक का ज्यादा सेवन करना बिल्कुल भी सही नहीं होता है।

मैदा भी न खाएं

ज्यादातर जंक फूड्स मैदा से तैयार होते हैं। दरअसल, गेहूं से मैदा बनाने की प्रक्रिया के दौरान इसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

सफेद आलू

ज्यादातर सभी के घर में सफेद आलू का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप उबले या डीप फ्राई आलू के साथ मक्खन की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो यह सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है। इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

कुछ सफेद फूड्स सेहत के लिए हेल्दी नहीं होते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सीने में होता है ऐसा दर्द तो बिल्कुल न करें अनदेखा