आंखें ही नहीं, सेहत भी खराब करता है ज्‍यादा स्क्रीन टाइम


By Sahil10, Apr 2024 04:11 PMnaidunia.com

ज्यादा स्क्रीन टाइम के नुकसान

सक्रीन पर ज्यादा समय बिताना हम सभी की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। हालांकि, इसका नुकसान हमारी सेहत पर भी पड़ता है। 

आंखों के लिए नुकसानदायक

स्क्रीन पर घंटों समय गुजारने की आदत आंखों की रोशनी को कम कर सकती है। रात के समय देर तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से भी आंखों को नुकसान पहुंचता है।

शरीर पर दुष्प्रभाव

ज्यादा सक्रीन टाइम का बुरा असर आखों पर ही नहीं, हमारे शरीर पर भी पड़ता है। इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधित कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

नींद पर पड़ता है असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली नीली रोशनी का नींद चक्र पर असर पड़ता है। इसकी वजह से अनिद्रा की परेशानी भी हो सकती है।

पॉश्चर से जुड़ी दिक्कत

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने का बुरा असर बॉडी पॉश्चर पर भी पड़ता है। इसकी वजह से गर्दन, कंधे और पीठ का दर्द बढ़ सकता है।

अवसाद-चिंता का खतरा

लंबे समय तक स्क्रीन पर समय गुजारने का बुरा असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। इतना ही नहीं, आपको अवसाद-चिंता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मानसिक विकास पर प्रभाव

कई रिसर्च में बताया गया है कि बच्चे स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं तो उनका मानसिक विकास भी काफी हद तक प्रभावित हो सकता है।

मोटापा बढ़ना

ज्यादा समय तक स्क्रीन पर समय गुजराने वालों को मोटापा भी परेशान करता है। दरअसल, नींद न आने की वजह से व्यक्ति ओवरइटिंग करता है और इससे वजन बढ़ने लगता है।

यहां हमने जाना कि स्क्रीन पर ज्यादा समय गुजारने का आंखों पर क्या असर पड़ता है। इस तरह की अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डिनर बाद दूध पिएं तो इन बातों की रखें सावधानी