लिवर में सूजन के 6 लक्षण


By Shivansh Shekhar31, Jan 2024 12:30 PMnaidunia.com

महत्वपूर्ण अंग लिवर

लिवर बॉडी का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। इसका काम शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना है। इसके अलावा यह पेट के लिए भी फायदेमंद है।

लिवर से जुड़ी बीमारियां

आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां लोगों में आम बात हो गई है। इन्हीं में से एक लिवर सूजन की समस्या है।

गंभीर बीमारियों के संकेत

लिवर का सूजन का मतलब है सामान्य आकार से बड़ा हो जाना। यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत देता है। इसमें सिरोसिस, फैटी लिवर और लिवर कैंसर शामिल है।

डैमेज होने का डर

यदि सही से समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह लिवर को डैमेज कर सकता है। इसके कई लक्षण होते हैं आइए हम आपको उसके बारे में बताते हैं।

त्वचा का रंग पीला

लिवर में सूजन होने पर आपकी आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है, जो एक सामान्य लक्षण माना जाता है। यह धीरे धीरे और गंभीर होता जाता है।

त्वचा का रंग पीला

लिवर में सूजन होने पर आपकी आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है, जो एक सामान्य लक्षण माना जाता है। यह धीरे धीरे और गंभीर होता जाता है।

थकान महसूस करना

यदि लिवर में सूजन हो तो आपको थकान महसूस होता रहेगा। साथ ही आप पूरे दिन आलस में रहेंगे। यह लक्षण काफी सामान्य होता है।

उल्टी और मतली

लिवर में सूजन होने पर उल्टी और मतली जैसी समस्याएं होने लगती है। साथ ही स्किन में खुजली भी होती है। पेशाब का रंग गहरा होना भी इसका आम लक्षण है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या लहसुन घुटने का दर्द ठीक कर सकता है?