टी20 में सबसे लंबी पारियां खेलने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey11, Dec 2023 11:36 AMnaidunia.com

टी20 का रोमांच

टी20 मैचों का अलग ही रोमांच होता है। 20 ओवर के इस खेल फॉर्मेट में लंबी पारियां खेलना हर बल्लेबाज का सपना होता है। आइए जानते है टी20 में सबसे लंबी पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

आरोन फिंच

आरोन फिंच ने साल 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इतिहास की सबसे लंबी पारी खेली थी। इस दौरान फिंच ने 76 गेंदों में 172 रन बनाए थे। फिंच ने इस पारी में 10 छक्के और 16 चौके मारे थे।

हजरतुल्लाह जजई

फरवरी 2019 में अफगानिस्तानी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई ने 62 गेंदों में 162 रन बनाए थे। इस दौरान हजरतुल्लाह ने 11 चौके और 16 छक्के लगाए थे।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2013 में साउथहैंपटन में खेले गए टी20 मुकाबले में फिर एक बार फिंच ने 63 गेंदों में 156 रनों की पारी खेली थी। फिंच ने 11 चौके और 14 छक्के मारे थे।

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 65 गेंदों में 145 रन बनाए थे। 145 रन की पारी में मैक्सवेल ने 14 चौके और 9 छक्के मारे थे।

कुशल मल्ला

नेपाली बल्लेबाज कुशल मल्ला ने सितंबर 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 50 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में मल्ला ने 8 चौके और 12 छक्के लगाए थे।

जीशान कुकीखेल

जून 2022 में हंगरी और ऑस्ट्रिया के बीच एक टी20 मैच खेला गया था। इस दौरान जीशान कुकीखेल ने 49 गेंदों में 7 चौके और 15 छक्कों की मदद से 137 रनों की पारी खेली थी।

एमपी ओ'डोड

नीदरलैंड और मलेशिया के बीच खेले गए एक टी20 मुकाबले में एमपी ओ’डोड ने 73 गेंदों में 15 चौके और 6 छक्कों की मदद से 133 रनों की पारी खेली थी।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 5 धुरंधर