थियेटर के साथ टीवी शोज के भी लोग काफी शौकीन हुआ करते थे। आइए जानते है टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज के बारे में।
28 जुलाई 2008 से सब टीवी पर शुरू हुआ तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई लोगों के लिए इमोशन से कम नहीं है। यह शो पिछले 15 साल से सब टीवी पर शाम के 8.30 बजे टेलेकास्ट होता है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते है।
बालिका वधू एक टीवी धारावाहिक था, जो कलर्स टीवी पर आता था। इस टीवी शो को भी लगभग हर उम्र की ऑडियंस देख करती थी। 21 जुलाई 2008 से 31 जुलाई 2016 तक टेलीकास्ट हुआ था।
कसौटी जिंदगी की एक 29 अक्टूबर 2001 से शुरू हुआ था। 28 फरवरी 2008 को इस टीवी शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। इस शो के 1423 एपिसोड टेलेकास्ट हुए थे। यह भी एक सोप ओपेरा फिल्म था।
टीवी शो एफआईआर एक कॉप बेस्ड कॉमेडी सीरीज थी। यह टीवी शो 9 साल तक टीवी पर दिखाया गया था। इस इस शो से चंद्रमुखी चौटाला का किरदार काफी पॉपुलर हुआ था।
स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाले ये रिश्ता क्या कहलाता है एक सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो है। 12 जनवरी 2009 से शुरू हुआ ये शो आज भी आता है। अब तक इस शो के 4233 शो टेलीकास्ट हो चुके है।
8 अक्टूबर 2012 से सब टीवी पर बालवीर टेलीकास्ट हुआ था। इस टीवी शो के अब तक तीन सीजन रिलीज किए जा चुके है। बालवीर, बालवीर रिटर्न और बालवीर 3 के कुल 1111 एपिसोड आ चुके है।
सी.आई.डी 1998 से 2018 तक सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। इस टीवी शो के कुल 1547 एपिसोड बनाए गए थे। यह एक क्राइम फिक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर टीवी शो था।