सावन का महीना 4 जुलाई से शुरु हो जाएगा। आइए जानते है सावन के महीने में भगवान को कौन-सा फूल चढ़ाना चाहिए?
शिव जी के भक्तों के लिए सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने शिव जी के भक्त सच्चे मन से उनकी आराधना करते है। आराधना करते हुए शिव जी को उनके पसंदीदा फूल चढ़ाने चाहिए।
सावन के महीने में विधि विधान से पूजा के अलावा शिव जी को मदार का फूल भी चढ़ाना चाहिए। इससे भोलेनाथ पसंद होते है और आपकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करते है।
कनेर का फूल भी शिव जी के सबसे पसंदीदा फूलों में से एक है। इस फूल को चढ़ाने से भोले बाबा अति प्रसन्न होते है और आपको मनचाहा आशीर्वाद देते है।
चमेली का फूल भी शंकर जी को अति प्रिय होता है। सावन के महीने में पूजा करते वक्त इस फूल को चढ़ाना आपकी पूजा को और सफल बनाता है।
शिव जी को पारिजात का फूल भी काफी पसंद होता है। सावन के महीने में अगर आप पूजा करते हुए नियमित रूप से इस फूल को शिव जी को चढ़ाते है तो आपकी सभी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होंगी।
बेला का फूल भी भोले बाबा का अति प्रिय होता है। सावन के महीने में नियमित रूप से पूजा करते हुए इस फूल को चढ़ाने से भोलेनाथ काफी प्रसन्न होते है।
हिंदू धर्म में शमी का पेड़ और इसके फूल का काफी महत्व होता है। पूजा करते हुए शंकर भगवान को शमी का फूल चढ़ाने से आपके ऊपर हमेशा भोले बाबा की कृपा बनी रहती हैं।