हिंदू धर्म में भगवान शिव का विशेष स्थान हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है, लेकिन शिव जी को खुश करने के लिए इन फूलों को भी अर्पित कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव जल्द ही प्रसन्न होते है। आइए जानते हैं कि किन फूलों को शिव जी को अर्पित कर सकते हैं।
बेल का फूल भगवान शिव के बेहद ही प्रिय माना जाता है। इस फूल को उनको अर्पित करने से शिव जी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
अगर आपके काम बनाने से पहले ही बिगड़ जाते है, तो भगवान शिव को चमेली के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से काम में सफलता मिलेंगी।
मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव को मदार के फूल चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ऐसा माना जाता हैं कि शिव जी की पूजा बिना धतूरे के अधूरी मानी जाती है। शिवलिंग पर धतूरा के फूल चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है।
गुलाब का फूल भी भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है। शिव जी को गुलाब का फूल अर्पित करने से परिवार के सदस्य स्वस्थ रहते है।