सावन से पहले घर में लगाएं शिव जी का प्रिय पौधा, मिलेंगे चमत्कारी फायदे


By Arbaaj05, Jul 2024 08:00 AMnaidunia.com

सावन की शुरुआत होने से पहले घर में 1 खास पौधे को लगा लेना चाहिए। इस खास पौधे को लगाने भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती हैं।

सावन 2024

पंचांग के अनुसार, सावन की शुरुआत 22 जुलाई यानी सोमवार के दिन से होगी । वहीं इसका समापन 19 अगस्त 2024 सोमवार के दिन ही होगा।

सावन में पौधा

सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता हैं। इसलिए, इस सावन आने से पहले घर में शिव जी का प्रिय पौधा लगाना चाहिए।

शमी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शिव जी का प्रिय शमी का पौधा लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से उनकी कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती हैं।

इस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शमी का पौधा दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। गलत दिशा में शमी लगाने से वास्तु दोष लगता है।

कब लगाएं शमी का पौधा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर में सोमवार या फिर शनिवार को लगाना चाहिए। दोनों ही दिन शमी का पौधा लगाने के लिए शुभ होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य देव को जल देते समय मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे दोगुने लाभ