हिंदू धर्म में भगवान विष्णु का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इनकी कृपा जिस पर होती है उसका जीवन सफल हो जाता है।
ज्योतिष के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है क्योंकि इनका संबंध बृहस्पति से बताया गया है।
ज्योतिष के अनुसार भगवान विष्णु को चार राशियां बेहद ही प्रिय हैं। इन राशियों के जातकों पर उनकी कृपा बनी रहती है।
वृष राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। इन राशि के लोगों को करियर में जल्द सफलता प्राप्त होती है।
कर्क राशि के लोगों पर भी भगवान विष्णु की कृपा रहती है। भगवान विष्णु की वजह से इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि भगवान विष्णु की प्रिय राशि है। इस राशि के जातकों पर उनकी कृपा रहती है।
सिंह राशि भी भगवान विष्णु की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।