श्री कृष्ण का प्रिय पेड़ घर में लगाएं, मिलेंगे अनेक फायदे


By Amrendra Kumar Yadav08, Sep 2024 01:06 PMnaidunia.com

पेड़-पौधे माने जाते हैं शुभ

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे बहुत शुभ माने जाते हैं। इनको घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कदंब का पेड़ भगवान श्रीकृष्ण को है बेहद प्रिय

कदंब का पेड़ भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है। इसे घर में लगाने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस पेड़ के नीचे कृष्ण जी ने की हैं कई लीलाएं

कदंब के पेड़ के नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने अनेक लीलाएं की हैं। ऐसी मान्यता है कि इसी पेड़ के नीचे श्रीकृष्ण जी ने यशोदा जी को ब्रह्मांड के दर्शन कराए थे।

माता लक्ष्मी की प्राप्त होती है कृपा

इस पेड़ को घर पर लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

भगवान कृष्ण की बरसती है कृपा

यह पेड़ घर में लगाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और मंगल फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही घर में खुशहाली आती है।

किस दिशा में लगाएं?

कदंब के पेड़ के लिए शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मानी गई है। इस दिशा में यह पेड़ लगाने से बहुत शुभ माना जाता है।

गुरु दोष से राहत मिलती है

कदंब के पेड़ को लगाने से गुरु दोष से राहत मिलती है। अगर कुंडली में गुरु दोष है तो इससे राहत के लिए नहाने के पानी में कदंब का फूल डालकर स्नान करें।

घर में श्रीकृष्ण जी का प्रिय कदंब का पेड़ लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कौन से सपने अशुभ होते हैं?