बॉलीवुड में लव स्टोरी लंबे समय से बन रही है, लोग भी लव स्टोरी देखना काफी पसंद करते है। आइए जानते है ऐसी फिल्मों के बारे में जिसमें सच्ची प्रेम कहानी दिखाई गई है।
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद ट्वेल्थ फेल एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। मूवी में रियल लव स्टोरी दिखाई गई है जो अपने पार्टनर का हर परिस्थिति में साथ देती है।
प्राइम वीडियो पर मौजूद शेरशाह भी एक वॉर बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार पर बनी इस फिल्म में भी असली प्रेम कहानी दिखाई गई है।
एमएसडी: द अनटोल्ड स्टोरी भी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में भी धोनी की रियल लाइफ लव स्टोरी को पर्दे पर दर्शाया गया है।
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या रॉय बच्चन स्टारर जोधा अकबर एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इतिहास से जुड़ी इस फिल्म में मेकर्स ने भी एक सच्ची प्रेम कहानी दिखाई है।
2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट स्टारर राजी एक स्पाई थ्रिलर ड्रामा मूवी है। आलिया इस फिल्म में भारत के लिए पाकिस्तान में जासूसी करने जाती है। काम के दौरान आलिया को प्यार हो जाता है। यह भी एक असली कहानी है।
रियल लाइफ हसबैंड वाइफ ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साथ में गुरु फिल्म की थी। मेकर्स ने क्रिएटिव आजादी के साथ फिल्म में कुछ बदलाव किए थे। लेकिन यह कहानी भी सच्ची घटना से प्रेरित है।
अक्षय कुमार स्टारर रुस्तम भी एक क्राइम थ्रिलर कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। मूवी एक असल घटना पर आधारित है, जिसमें लव स्टोरी भी दिखाई गई है। इस फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे।
असल प्रेम कहानी पर आधारित यह स्टोरी अगर आपको पसंद आई है तो फिल्मों से जुड़ी ऐसी ही रोचक खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com