डायबिटीज की समस्या खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान का परिणाम होती है। आइए जानते है किस प्रकार लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल के सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है।
हर बीमारी से छुटाकारा सिर्फ दवा और इलाज के दम पर नहीं पाया जा सकता है। डायबिटीज जैसी बीमारी के लिए कुछ हेल्दी आदतें ही अपनानी चाहिए।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। मात्र लो जीआई फलों के सेवन से भी आप अपना शुगर लेवल मैनेज कर सकते है।
चेरी के अंदर विटामिन- सी,पोटेशियम, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होती है। मात्र 20 ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चेरी शुगर लेवल को नियंत्रित रखने का काम करती है।
विटामिन, कैल्शियम समेत अन्य पोषक तत्वों से भरपूर सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 39 होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
अंगूर का GI 53, संतरे का GI 40, आम का GI 35, नाशपती का GI 38 और स्ट्रॉबेरी का GI 40 होता है। यह भी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल हैं जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार होते है।
केला का GI यानी ग्लाइसेमिक इंडेक्स 51 होता है। पोटैशियम, मैग्निशियम, फाइबर, विटामिन-ए और विटामिन-सी से भरपूर केला बीपी को कम करने और कैंसर और अस्थमा को रोकने में मदद करता है।
वेट लॉस से लेकर हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने तक में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल बेहद मददगार होते है। फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर ये फल आपके स्वास्थय को बेहतर बनाए रखते है।
अगर आपको डायबिटीज को कंट्रोल करने से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com