इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों ने कई ऐसी पारियां भी खेली है जो सबसे धीमी पारियों में गिनी जाती है। आइए जानते है IPL में सबसे लोएस्ट स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों के बारे में।
माइक हसी ने अप्रैल 2013 में आईपीएल इतिहास की सबसे धीमी पारी खेली थी। माइक हसी ने इडेन गार्डन के मैदान पर 51 गेंदों में 40 रन की पारी खेली थी। इस पारी में हसी ने 78.43 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 78.84 की औसत से 41 रन की पारी खेली थी। पडिक्कल ने ये पारी 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली थी।
ड्वेन स्मिथ ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 88.67 के स्ट्राइक रेट से मात्र 47 रन बनाए थे। यह मैच केकेआर के खिलाफ खेला जा रहा था।
मनोज तिवारी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हुए 90.19 के स्ट्राइक रेट से 46 रन की धीमी पारी खेली थी। यह मैच 2011 में कोच्चि टस्कर्स के साथ खेला जा रहा था।
2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए रॉस टेलर ने 92.00 के स्ट्राइक रेट से 46 रन की स्लो पारी खेली थी। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा था।
सचिन तेंदुलकर ने साल 2011 में अपने आईपीएल करियर की सबसे धीमी पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में तेंदुलकर ने 92.00 के स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाए थे।
क्रिस गेल ने 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए भी अपने आईपीएल करियर की सबसे धीमी पारी खेली थी। आरसीबी के लिए खेलते हुए गेल ने 92.00 के स्ट्राइक रेट से मात्र 46 रन बनाए थे।
अगर आपको आईपीएल की धीमी पारियों से जुड़ी ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही खेल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com