आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। इस साल भी यह खेला जाना है।
टीम इंडिया ने साल 2007 यानी पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। इस समय महेंद्र सिंह धोनी भारत के कप्तान थे, इसके बाद कभी टीम टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है।
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। यह कारनामा पाकिस्तान ने साल 2009 में श्रीलंका को हराकर किया था।
इंग्लैंड की टीम ने भी 2 बार साल 2010 और 2022 में टी20 विश्व कप अपने नाम दर्ज करवाया है। 2010 में ऑस्ट्रेलिया और 2022 में पाकिस्तान को हराया था।
कैरेबियाई टीम ने साल 2012 और 2016 का टी20 विश्व कप भारत में ही जीता था। इस बार टीम ने श्रीलंका को हराया यह खिताब अपने नाम किया था।
श्रीलंका की टीम ने भी एक बार टी20 विश्व कप जीत का स्वाद चखा है। इस टीम ने 2014 विश्व कप फाइनल में भारत को हराकर इतिहास रचा था।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी टी20 विश्व कप अपने नाम किया है। साल 2021 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचा था।
अब 1 जून से टी20 विश्व कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इसमें अब देखना होगा कि कौन सी टीम यह खिताब अपने नाम दर्ज करवाती है।