दिवाली के बाद इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत


By Prakhar Pandey30, Oct 2023 02:23 PMnaidunia.com

ग्रहों का गोचर

समय समय पर ग्रहों का गोचर होता रहता है। आज हम आपको बताएंगे दिवाली के बाद किन 3 राशियों की किस्मत बदलने वाली है?

देवगुरू बृहस्पति

देवगुरु बृहस्पति और शनि एक दूसरे से जल्द मार्ग बदलेंगे। इस परिवर्तन से 3 राशि वालों की किस्मत भी चमक सकती हैं।

गोचर की तारीख

शनि जहां 4 नवंबर को गोचर करने वाले हैं। वहीं देवगुरू बृहस्पति 31 दिसंबर को गोचर करेंगे। इस परिवर्तन से अप्रत्याशित लाभ मिलने के आसार हैं।

मिथुन राशि

गुरु और शनि का यह गोचर इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति 11वें स्थान में विराजमान होंगे। वही शनि आपकी राशि से भाग्य स्थान पर जाएंगे।

मिलेगा लाभ

मिथुन राशि वालों को इस परिवर्तन से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रुके हुए काम के पूरा होने के साथ-साथ नया काम शुरू होने की भी संभावना है। 

मेष राशि

बृहस्पति और शनि के गोचर से इस राशि वालों को कई लाभ मिलेंगे। देवगुरु लग्न स्थान और शनि आपकी राशि के आय स्थान में गोचर करेंगे। इस गोचर से आपको पुराने निवेश में भी फायदा पहुंच सकता हैं।

कैसे मिलेगा लाभ?

इस गोचर से मेष राशि वालों के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संतान की तरफ से भी इस दौरान अच्छी खबर मिलने के आसार हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि में शनि 7वें स्थान पर और गुरु नौवें स्थान में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस दौरान इन राशि के जातकों को प्यार में सफलता मिल सकती है। निवेश के लिए भी यह समय सही साबित होगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कार्तिक मास में करें तुलसी की पूजा, होगी सौभाग्य की प्राप्ति