25 मार्च से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, होगा जबरदस्त फायदा


By Kushagra Valuskar20, Mar 2024 11:09 PMnaidunia.com

होली 2024

इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। उससे एक दिन पहले रविवार को होलिका दहन किया जाएगा।

चंद्र ग्रहण

इस साल होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10.23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा।

शुभ संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन पड़ने वाला चंद्र ग्रहण चार राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।

मिथुन राशि

नौकरी के नए अवसर आ सकते हैं। व्यापारियों को लाभ की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

सिंह राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। विज्ञान एवं कला के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

मकर राशि

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चंद्र ग्रहण के बाद करियर के लिए शुभ समय आ सकता है। संपत्ति खरीदने के भी योग है।

होली पर राशि अनुसार इन रंगों से खेलें, खुल जाएगी किस्मत