गजकेसरी योग से चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत


By Prakhar Pandey27, Mar 2024 12:36 PMnaidunia.com

रंगों का त्योहार

रंगों के त्योहार के बाद 27 मार्च को चंद्रदेव ने राशि परिवर्तन किया था। आइए जानते है गजकेसरी योग से किन राशियों को लाभ होने वाला है?

राशि परिवर्तन

चंद्रदेव तुला राशि में प्रवेश कर रहे है। ऐसे में चंद्रदेव के राशि परिवर्तन के कारण बुध और बृहस्पति ग्रहों के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण होने वाला है। इस योग से तीन राशियों को काफी लाभ होने वाले है।

वृश्चिक राशि

गजकेसरी योग बनने से वृश्चिक राशि वालों को लाभ मिलने वाला है। इस योग से वृश्चिक राशि वालों को व्यापार में लाभ मिलने वाला है।

भाग्योदय

वृश्चिक राशि वालों को नए कार्यों में कोई बाधा नहीं आती है। इस योग के कारण जल्द ही भाग्योदय हो सकता है। गजकेसरी योग से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को गजकेसरी योग से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। इस राशि के जातकों के घर पर मांगलिक कार्य भी होने के योग बन रहे है।

सेहत में सुधार

इस योग के चलते माता- पिता की सेहत में सुधार होगा और जीवन में शांति बनी रहेगी। किसी भी आवश्यक कार्य को करने से पहले बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि में प्रवेश करने पर गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है। इस राशि वालों को इस योग से धन लाभ होने वाला है। साथ ही, नौकरी मे प्रमोशन भी हो सकता है।

पदोन्नति से लाभ

इस योग के बनने से पदोन्नति मिल सकती है और आर्थिक लाभ भी होगा। संतान की ओर से भी इस अवधि में शुभ समाचार मिलने वाला है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ अनुमान और पंचांग पर आधारित है।

अगर आपको गजकेसरी योग से जुड़ी ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शनि दोष से चाहते हैं मुक्ति, मंगलवार करें ये चमत्कारी उपाय