Luck Shine Tips: इन उपायों को अपनाने से चमक जाएगी किस्‍मत


By Ashish Gupta07, Feb 2023 05:04 PMnaidunia.com

रोज सुबह पहले अपनी हथेलियां देखें

रोज सुबह दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर फेरने से भाग्‍य चमक उठता है। सूर्य की आराधना भी नियमित करें।

पहली रोटी गाय को दें

भोजन के लिए बनाई गई रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। इससे देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूरी कर सकते हैं।

चीटियों को आटा डालें

रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे।

देवताओं को फूलों से सजाएं

सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं।

सुबह करें झाड़ू-पोंछा

घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू-पोंछा करें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोंछा नहीं करना चाहिए।

मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं

रोज आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है।

माता-पिता का आशीर्वाद लें

रोज जब भी घर से निकले तो पहले माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से ग्रह अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे।

Astro Tips: पत्नी के रिश्ते में तनाव, दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय