जीवन में खुशियों के रंग भरने का काम फूल करते हैं। ज्योतिष में कुछ शुभ फूलों का जिक्र मिलता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि कुछ फूलों की महक से जिंदगी में धन की कमी नहीं होती है। इनकी सुगंध धन की देवी को प्रसन्न करने का काम भी करती है।
घर में गेंदे के फूल का पौधा लगाना भी उत्तम माना जाता है। रोजाना सुबह पूजा में इस फूल को देवी-देवताओं को अर्पित करना चाहिए।
गुलाब के फूल की खुशबू से घर में मां लक्ष्मी को आकर्षित किया जा सकता है। इसके लिए नियमित धन की देवी को गुलाब अर्पित करें।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए आप देवी दुर्गा को पान के पत्ते पर रखकर गुलाब का फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से धन लाभ का योग भी बनता है।
टेसू के फूल को भी बेहद शुभ माना जाता है। धन लाभ के लिए आप इस फूल को नारियल में बांधकर धन वाली जगह पर रख सकते हैं।
लगाएं घर के मुख्य द्वार पर गुड़हल के फूल को रखना शुभ माना जाता है। यदि जल में डालकर गुड़हल के फूल को सूर्य को अर्पित किया जाता है तो भाग्यदोय भी होता है।
करियर से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए गुड़हल के फूल को मां काली को अर्पित करें। ऐसा करने से सभी संकट भी दूर हो जाएंगे।