इन अंगों पर तिल वाली महिलाएं होती हैं भाग्यशाली


By Sahil27, Jan 2024 11:02 AMnaidunia.com

शुभ तिल

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों का विस्तार से वर्णन किया गया है। तिल को देखने के बाद व्यक्ति के भविष्य से जुड़े कई राज भी खुलते हैं।

महिलाओं के अंगों पर तिल

महिलाओं के शरीर पर भी तिल मौजूद होते हैं। आज बात उन अंगों के तिलों को लेकर कर रहे हैं, जो महिलाओं को भाग्यशाली बना देते हैं।

माथे पर तिल

माथे पर तिल वाली महिलाओं को भाग्यशाली कहा जाता है। इनकी विशेषता होती है कि ये बुद्धिमान और दूरदर्शी होती हैं।

लक्ष्य के प्रति संवेदनशील

जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है, उन्हें जीवन के लक्ष्यों के प्रति संवेदनशील माना जाता है। ऐसी लड़कियां जिंदगी में अपने दम पर अलग मुकाम हासिल करती हैं।

भौंहों के बीच में तिल

सामुद्रिक शास्त्र में भौंहों के बीच में तिल वाली महिलाओं को भी भाग्यशाली बताया गया है। इस तरह की महिलाओं के अंदर धन कमाने की प्रबल इच्छा होती हैं।

धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि

अगर आपके जीवन में कोई ऐसी महिला है, जिसके भौंहों के बीच में तिल हो तो समझ लें कि उसकी रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में ज्यादा है।

कंधे पर तिल

जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होते हैं वह भाग्यशाली मानी जाती हैं। इस तरह की महिलाएं भौतिक सुखों को भी प्राप्त करती हैं।

ठुड्डी पर तिल

ठुड्डी पर तिल वाली महिलाओं को भी भाग्यशाली माना जाता है। इन्हें बेहद लक्की माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि ऐसी लड़कियों को सुंदर और धनवान पति मिलता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूर्य के केंद्रीय प्रभाव से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य