घर की दीवार पर कुछ तस्वीरों को लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ पेंटिंग शुभ होती है, जिन्हें कमरे में लगाने का सकारात्मक असर पड़ता है।
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हो गए हैं तो वास्तु के अनुसार घर में कुछ तस्वीरों को जरूर लगाएं। आइए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
घर की दीवारों पर सुंदर तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु में बताया गया है कि ऐसा करने से घर की खूबसूरती बढ़ती है। वहीं, धन दौलत में बढ़ोतरी भी होती है।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नदी और झरने की तस्वीर लगाने का सकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है। इसके साथ ही, आर्थिक परेशानियां भी कम हो जाएंगी।
वित्तीय समस्याओं का सामना करने वाले लोगों को अपने घर में मोर की तस्वीर लगानी चाहिए। इसे लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को सही माना जाता है।
घर के अंदर सुख-शांति और ज्ञान का संचार बढ़ाने के लिए बुद्ध की तस्वीर लगाएं। इस पेंटिंग को लगाने के लिए घर का लिविंग रूम बेस्ट होता है।
सुख-समृद्धि बरकरार रखने के लिए कमल की तस्वीर को घर में जरूर लगाएं। इस पेंटिंग को लगाने से सकारात्मकता भी बढ़ती है।
घर के अंदर हंसते हुए बच्चे की तस्वीर लगाना भी अच्छा होता है। ऐसी तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा भी पैदा होती है। इसके लिए उत्तर और पूर्व दिशा शुभ है।