घर में है तुलसी का पौधा? साथ रखें ये लकी पौधे


By Arbaaj16, Nov 2023 01:01 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

घर में वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। घर में पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को काफी शुभ और विशेष माना जाता है। तुलसी के पौधे की पूजा से लेकर उनकी पत्तियों का इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी होता है।

तुलसी के साथ पौधे

तुलसी के साथ अगर आप कुछ लकी पौधों को रखें, तो इससे कुछ फायदे मिल सकते है। आइए जानते है तुलसी के साथ किन पौधों को रख सकते है।

शमी का पौधा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप तुलसी के साथ शमी के पौधे को रख सकते है। दोनों पौधों का संबंध देवी-देवता से है।

घर में सुख-शांति

अगर आप तुलसी के साथ शमी का पौधा लगाते है, तो इससे घर का अशांत माहौल शांति में तब्दील हो सकता है।

मनी प्लांट

इस पौधे का संबंध धन से माना जाता है। तुलसी के साथ मनी प्लांट के पौधे को भी रख सकते है। दोनों पौधों को साथ में रखने से धन में बढ़ोतरी होती है।

केले का पेड़

इस पेड़ का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है। केले का पेड़ और तुलसी का पौधा एक साथ लगाया जा सकता है।

मुख्य द्वार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केले को हमेशा घर के मुख्य द्वार पर दाईं तरफ और तुलसी को हमेशा घर के मुख्य द्वार पर बाएं तरफ लगाना चाहिए।

मनोरंजन की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में करें गुग्गल धूप से ये उपाय, मिलेगा कई परेशानियों से छुटकारा