दुनियाभर में कई देश जहां चांद पर उतरने और कॉलोनी बसाने की योजना बना रहे हैं। वहीं दुबई में अब चांद को ही धरती पर उतारने की तैयारी कर ली गई है।
दुबई में जल्द ही एक भव्य लूनर कॉलोनी बनकर तैयार होने वाली है। यहां 900 फीट का मून रिजॉर्ट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसे हूबहू चांद जैसा बनाया जा रहा है।
दुबई में इस मून रिजॉर्ट प्रोजेक्ट को कनाडा के आंत्रप्रेन्योर माइकल हैंडरसन बनवा रहे हैं। इस चांद को 100 फीट ऊंची बिल्डिंग के ऊपर तैयार किया जाएगा।
मून रिजॉर्ट प्रोजेक्ट 4000 कमरे होंगे और यहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां कई बड़े इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।
मून रिजॉर्ट प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग मून वर्ल्ड रिजॉर्ट इंक द्वारा की जा रही है। यहां चांद पर चलने जैसा एहसास होगा। रात में यह चांद की तरह नजर आएगा।
दुबई में हर साल किराया 27 फीसदी तक बढ़ जाता है। दुनिया के नामी रईस लोग दुबई में रहना पसंद कर रहे हैं। दुबई में दुनिया की सबसे महंगी प्रॉपर्टी बिकती है।