चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी से जुड़ी ये 5 गलतियां बना देंगी कंगाल


By Sahil20, Oct 2023 02:52 PMnaidunia.com

चंद्र ग्रहण

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात से शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है।

तुलसी से जुड़ा काम

चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी से जुड़े कुछ काम करने भी सही नहीं होते हैं। ज्योतिष के मुताबिक, इन कार्यों को करने का बुरा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है।

नुकसान होगा

ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी से जुड़े कुछ कार्यों को करने से व्यक्ति को गंभीर नुकसान भी हो सकता है। आइए इन कार्यों के बारे में जान लेते हैं।

तुलसी को न करें स्पर्श

ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण का समय शुरू होने के बाद तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ग्रहण के प्रभाव के खत्म होने के बाद ही तुलसी के निकट जाएं।

सूतक के दौरान भी न छुएं

कुछ लोगों को इस बारे में नहीं पता होता है कि सूतक काल शुरू होने के दौरान भी तुलसी को नहीं छूना चाहिए। इस दौरान ऐसा करने का बुरा प्रभाव आपको झेलना पड़ सकता है।

इस समय न तोड़े पत्ते

ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पत्तों को ग्रहण से पहले सूतक काल में भी नहीं तोड़ा जाता है। ऐसे में आपको सूतक के शुरू होने से पहले ही पत्तों को तोड़ लेना चाहिए।

मां लक्ष्मी होंगी नाराज

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि तुलसी में धन की देवी वास करती हैं। यदि ग्रहण के दौरान तुलसी के पत्तों को तोड़ा जाता है तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

आर्थिक नुकसान

मां लक्ष्मी की नाराजगी की वजह से इंसान को आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में बेहतर होता है कि इन कार्यों को करने से खुद को रोक लें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी पर चढ़ाएं ये 7 चीजें, बढ़ने लगेगा धन-दौलत