तुलसी माता के इन नामों के जाप से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी


By Anil Tomar03, Jun 2023 12:33 PMnaidunia.com

तुलसी पूजा से आती है सकारात्मकता

तुलसी का घर में होना सकारात्मकता के साथ-साथ मां लक्ष्मी के वास को भी दर्शाता है। तुलसी माता के पूजन से घर के सभी दोष दूर हो जाते हैं। तुलसी मंत्रों या तुलसी के नामों का जाप बहुत फलदायी है।

तुलसी के आठ नाम व मंत्र

तुलसी के पुष्पसारा, नन्दिनी, वृंदा, वृंदावनी, विश्वपूजिता, विश्वपावनी, तुलसी और कृष्ण जीवनी नाम हैं। और मंत्र वृन्दा वृन्दावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नन्दनीच तुलसी कृष्ण जीवनी है।

मंत्र जपने से सुख समृदि्ध आती है

रोजाना तुलसी में जल डालने के बाद तुलसी माता के इन आठ नामों या इन नामों से बने मंत्र को जपने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है।

लक्ष्मी का होता है वास

तुलसी माता के नाम जाप से घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है और आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है। तंगी जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

भगवान विष्णु होते हैं प्रशन्न

तुलसी माता के नामों के जाप से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से व्यक्ति के कष्ट मिट जाते हैं।

शुभ फल मिलता है

मान्यता है कि तुलसी माता के नाम जाप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करने जितना शुभ फल व्यक्ति को जीवन में प्राप्त होता है।

घर के वास्तु दोष होते हैं दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोजाना तुलसी माता के नामों का जाप करने से ग्रह, वास्तु और अन्य दोष दूर हो जाते हैं। घर में शांति बनी रहती है।

भौतिक सुखों की होती है प्राप्ति

तुलसी माता के सामने दीपक जलाने के बाद उनके नामों का जाप करने से व्यक्ति को समस्त भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

घर में तिजोरी किस दिशा में रखना चाहिए?