8 अप्रैल 2024 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है और उसके ठीक अगले दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। यह काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
सूर्य ग्रहण के दिन चैत्र मास की अमावस्या भी है। ज्योतिषियों के हिसाब से ग्रहण की यह घटना बेहद ही अशुभ मानी जाती है। इसके कई मायने होते हैं।
चैत्र शुक्ल 9 अप्रैल 2024 से शुरू होगी, जिसमें 9 अलग अलग देवी के रूपों की पूजा होगी। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका समापन उसी रात 1 बजकर 20 मिनट पर होगा।
वहीं, उसके तुरंत बाद चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो जाएगी। साथ ही इसका समापन 9 अप्रैल रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगा।
चैत्र नवरात्रि के दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक होगा। इसकी अवधि 4 घंटे 14 मिनट की होगी।
हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण के बाद घटस्थापना की जा सकती है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।