ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इस वजह से उनकी कुंडली में धन लक्ष्मी योग बनता है।
इन राशि के जातकों को अपार धन और वैभव की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।
वृषभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसके चलते वृषभ राशि वाले जीवन पर्यंत सुखी जीवन व्यतीत करते हैं। इनके घर में धन का अभाव नहीं होता है।
वृषभ राशि के जातक न केवल बुद्धिमान होते हैं, बल्कि मेहनती भी होते हैं। कठिन मेहनत करने के चलते इस राशि के जातकों को किस्मत का भी साथ मिलता है।
सिंह राशि वाले भी भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। सिंह राशि के जातकों को अपार धन और संपत्ति की प्राप्ति होती है। ये लोग राजाओं वाली जिंदगी जीते हैं।
धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर भी रहती है। आसान शब्दों में कहें तो मिथुन राशि के जातक किस्मत वाले होते हैं। मां की कृपा से इन्हें अपार धन की प्राप्ति होती है।
मीन राशि के आराध्य भगवान श्री हरि विष्णु हैं। इसके लिए इस राशि के जातकों पर न केवल नारायण, बल्कि धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है। ये लोग बेहद मेहनती होते हैं।