Maa lakshmi: इन राशियों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी


By Ekta Sharma05, Feb 2023 06:01 PMnaidunia.com

लक्ष्मी प्रिय राशियां

12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनके ऊपर ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र है। इस ग्रह को धन-संपदा, सुख-ऐश्वर्य, सौभाग्य, आकर्षण का का कारक माना जाता है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहती हैं।

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा को माता, मन और सुख स्थान का कारक माना जाता है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कभी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। बता दें कि इस राशि के स्वामी सूर्य ग्रह है।

तुला राशि

इस राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

Shree Yantra: घर पर श्रीयंत्र स्थापना के बाद रखें इन बातों का ध्यान