मच्छर आसपास भी नहीं भटकेंगे, बस कर लें ये जुगाड़


By Ritesh Mishra27, Mar 2025 10:47 AMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में मच्छर घरों में भिनभिनाने लगते हैं। आने वाले इन दिनों में इनका प्रकोप और बढ़ सकता है।

मच्छर भगाने का तरीका

मच्छरों के काटने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन आप घबराएं नहीं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे घर से मच्छरों को भगाने में मदद मिलेगी।

नीम का धुआं करें

मच्छरों को भगाने के लिए नीम का धुआं करें। नीम की पत्तियों से निकलने वाला धुआं मच्छरों को भगाने में मदद करता है। इसके लिए थोड़ी सी सूखी नीम की पत्तियां लें और उन्हें हल्का जलाएं।

कपूर से भगाएं मच्छर

घर से मच्छरों को खदेड़ने के लिए आप रात को सोने से पहले कपूर जला सकते हैं। इसके लिए कपूर को जला कर इसे कमरे में रख दें। इससे मच्छर तुरंत भाग जाएंगे।

मच्छर भगाने के लिए स्प्रे

मच्छरों को भगाने के लिए आप लहसुन के स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ लहसुन की कलियां पीसकर पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों और खिड़कियों पर छिड़कें।

तुलसी से भगाएं मच्छर

तुलसी के पत्तों की खुशबू से मच्छरों को भगाने में मदद मिलती है। इसके लिए रात को सोने से पहले तुलसी की पत्तियों का रस शरीर पर लगाएं, मच्छर पास नहीं आएंगे।

कॉफी से भगाएं मच्छर

घर से मच्छरों को भगाने के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉफी का स्प्रे छिड़केंगे, तो इससे मच्छर आसपास भी नहीं आएंगे।

मच्छर आसपास भी नहीं भटकेंगे, बस कर लें ये जुगाड़। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

उम्र के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए?