भारत के भारत के बड़े राज्यों में से एक है साथ ही ये प्रदेश अपनी खूबसूरत वादियों और झीलों के लिए भी जाना जाता है।
इस मानसून सीजन में अगर आप मध्य प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे है, तो मध्य प्रदेश की इन जगहों को देख सकते है। आइए हम आपको मध्य प्रदेश की खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
पचमढ़ी मध्य प्रदेश के जिले होशंगाबाद में स्थित है। पचमढ़ी हिल स्टेशन मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा घूमे जाने वाला हिल स्टेशन है। यहां आपको वॉटरफॉल, गुफाओं और सतपुड़ा रेंज जैसी चीजें मिल सकती हैं।
मानसून में मध्य प्रदेश का लुत्फ उठाना चाहते है, तो ओंकारेश्वर जरूर जाएं। ये स्थल चारों ओर से पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है।
तामिया मध्य प्रदेश का काफी ऊंचा हिल स्टेशन है। अगर आप पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहते है, तो तामिया हिल स्टेशन परफेक्ट हो सकता है।
भेड़ाघाट पर मानसून के दौरान सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। ये जगह अपने झरनों के लिए काफी प्रसिद्ध है।
शिवपुरी हिल स्टेशन मध्य प्रदेश का सबसे शांत हिल स्टेशन माना जाता है। मानसून के समय ये हिल स्टेशन हसीन वादियों में तब्दील हो जाता है।