पूरी दुनिया में कुछ ऐसे पेड़ हैं, जो वर्षों पुराने हैं। चलिए हम ऐसे पेड़ों के बारे में जानते हैं जो सबसे पुराने हैं।
यह विश्व के सबसे पुराने पेड़ के रूप में जाना जाता है जिसकी उत्पती पिछले हिमयुग के दौरान हुई थी। इसकी खोज करने वाले भूविज्ञान लीफ कुल्मन ने इसका नाम अपने मरे हुए कुत्ते के नाम पर रखा।
इसे दुनिया के सबसे पुराने गैर-क्लोनल पेड़ के रूप में जाना जाता है। यह कैलिफोर्निया के सफ़ेद पहाड़ों में स्थित है, यह 5,000 साल पुराना है।
इंग्लैंड के नार्थ वेल्स में स्थित है, यह लगभग 4 हजार साल पुराना है। साल 2002 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की स्वर्ण जयंती पर ट्री काउंसिल द्वारा 50 महान ब्रिटिश पेड़ो में इसका नाम दिया गया था।
पारसी सर्व पेड़ ईरान में स्थित है, जो 4 हजार साल पुराना है। इसे एक ईरानी राष्ट्रीय स्मारक माना जाता है। लोगों ने यह नोट किया कि यह एशिया की सबसे पुरानी जीवित चीज है।
यह पेड़ 3, 600 साल पुराना है, जो दक्षिण चिली के एक जंगल में स्थित है। यह इंडीज पर्वत में एक प्रकार का लंबा, पतला होता है जिसे आमतौर पर एलर्स नाम से जाना जाता है।
यूएस के फ्लोरिडा में स्थित यह पेड़ करीब 3,500 साल पुराना है। इसका नाम सीनेटर एमओ ओवरस्ट्रीट से मिला, जिन्होंने 1927 में पेड़ और आसपास की जमीन दान की थी।
यह पेड़ ब्राजील में स्थित है, जो लगभग 3 हजार साल पुराना है। यह कैरिनियाना लीगेलिस नामक प्रजाति का एक उदाहरण है जो ब्राजील का सबसे पुराना गैर शंकुवृक्ष है।
इटली के सिसिली में माउंट एट्ना पर स्थित है। यह पेड़ दुनिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एटना के क्रेटर से सिर्फ 5 मील की दूरी पर स्थित है, जिसके कारण इसकी उम्र अधिक है।