मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बरसेगी, बस माघ में कर लें ये उपाय


By Sahil02, Feb 2024 11:27 AMnaidunia.com

माघ महीने का महत्व

हिंदू धर्म में माघ महीने का खास महत्व माना जाता है। इस अवधि के दौरान मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। माघ माह में पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा भी है।

दान-पुण्य करें

शास्त्रों के अनुसार, दान करने से इंसान की ज्यादातर परेशानियां दूर हो जाती हैं। खासकर माघ के महीने में दान-पुण्य करने का जल्दी फल मिलता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

माघ माह में मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, भोलेनाथ और सूर्यदेव की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। इस महीने में धन की देवी लक्ष्मी की कृपा भी आप हासिल कर सकते हैं।

माह गुप्त दान

ऐसा कहा जाता है कि दाएं हाथ से दान करें तो बाएं हाथ को भी पता नहीं चलना चाहिए। ठीक इसी तरह माघ माह में माह गुप्त दान करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

सूर्यदेव की पूजा करें

जीवन में किए सभी पापों से छुटकारा पाने के लिए माघ माह में सूर्यदेव की पूजा करें। जल अर्पित करने के बाद सूर्यदेव के मंत्रों का जाप भी करना सही होता है।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को माघ महीने में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। प्रतिदिन इसका पाठ करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मां लक्ष्मी की करें पूजा

धन की देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए माघ महीने में उनकी पूजा जरूर करें। माता लक्ष्मी की खास पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

काले कपड़ों का दान

माघ मास में शनिवार के दिन काले रंग के कपड़ों का दान करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी और कर्ज की स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Lal Kitab Remedies: बंद किस्मत का ताला खोलने वाले सिद्ध उपाय