माघ पूर्णिमा पर न करें ये 5 गलतियां, हो जाएंगे कंगाल


By Shivansh Shekhar20, Feb 2024 03:30 PMnaidunia.com

पूर्णिमा तिथि का महत्व

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का एक अलग ही महत्व होता है। इस दिन पितरों की विधि अनुसार उपासना से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

पवित्र नदी में स्नान

ऐसा कहते हैं कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से जीवन के सारे कष्ट खत्म होते हैं। लेकिन इस पूर्णिमा के दिन पांच गलतियां नहीं करनी चाहिए।

तामसिक भोजन

माघ पूर्णिमा के दिन लहसुन, प्याज जैसे तामसिक भोजन पर पाबंदी होती है। इस दिन मांस मदिरा मछली आदि खाने के लिए मना किया जाता है।

काले कपड़े न पहनें

माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के वस्त्र भी धारण नहीं करना चाहिए। ज्योतिषविदों के मुताबिक पूर्णिमा पर काले कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आती हैं।

नाखून न काटे

पूर्णिमा तिथि के शुभ अवसर पर बाल या नाखून आदि काटने से बचें। इस दिन दाढ़ी भी नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज होते हैं।

क्रोध न अपनाएं

माघ पूर्णिमा पर क्रोध में आकर महिला, बुजुर्ग या बच्चों को अपशब्द कहने से बचें। इस दिन किसी का अपमान करने से इंसान के सुकर्म नष्ट होते हैं।

ज्यादा टाइम सोना

माघ पूर्णिमा पर सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। इस दिन सूर्योदय के साथ ही स्नान कर लें, अपने पितरों को याद करते हुए उनका तर्पण करें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हनुमान जी की पंचमुखी पीतल की प्रतिमा लाएं घर, हर कार्य में मिलेगी विजय