सनातन धर्म में आस्था रखने वालों के लिए माघ पूर्णिमा का पर्व बेहद खास होता है। आइए जानते है धनवान बनने के लिए माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार कैसे दान करना चाहिए?
माघ के शुक्ल पक्ष की तिथि का अधिक महत्व होता है। 24 फरवरी 2024 को माघ पूर्णिमा भी कह देते है, इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है।
माघ पूर्णिमा के दिन दान करना बहुत लाभदायक माना जाता है। राशि अनुसार, वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
माघ पूर्णिमा के दिन दान करने से कुंडली से भी दोष दूर होते है। इस पर्व पर पवित्र नदी के स्नान और दान का खास महत्व होता है।
मेष राशि के जातकों को गुड़, गेहूं, तांबे या चने का दान करना हैं। लाल कपड़े में बांधकर इन चीजों का दान करना चाहिए। वहीं वृषभ राशि वालों को सफेद कपड़ा, दही, चावल व चांदी की चीजें दान करनी चाहिए।
मिथुन राशि के जातकों को हरी सब्जियां, फल व पन्ना रत्न को दान कर सकते है। हरे रंग के कपड़ो में रखकर इन चीजों को दान करें। वहीं कर्क राशि वालों को चांदी, चावल, दूध या मोती रत्न सफेद रंग के कपड़ों में बांधकर दान कर दें।
सिंह राशि वाले सोना, केसर या लाल वस्त्र का दान करना चाहिए। इन चीजों को लाल रंग की वस्त्र में बांधकर दान करें। वहीं कन्या राशि वालों को हरी सब्जियां, पन्ना रत्न, फल का दान करना चाहिए।
तुला राशि के जातकों को कांसा,तांबा आदि का दान कर सकते है। इन चीजों का दान आपको नीले कपड़े में बांधकर देना चाहिए।
माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से संभावित लाभ हो सकता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ