महाकुंभ में शाही स्नान कब-कब है?


By Ritesh Mishra09, Jan 2025 11:11 AMnaidunia.com

इस साल 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत होगी जो 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगी। महाकुंभ 45 दिनोें तक चलता है। इस बार महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहा है।

शाही स्नान

जब भी बात महाकुंभ की आती है, तो श्रद्धालुओं के मन में सबसे पहले यहीं सवाल आता है कि शाही स्नान कब है। चलिए जानते हैं 45 दिन के महाकुंभ में कितने शाही स्नान है और उनकी तारीख कब-कब है?

शाही स्नान कब है?

इस बार महाकुंभ 2025 में तीन शाही स्नान होंगे। इसके अलावा भी ऐसी तीन तिथियां हैं, जिनपर स्नान करना काफी शुभ माना जाता है।

शाही स्नान डेट

इस बार महाकुंभ में पहला शाही 14 जनवरी मकर सक्रांति के दिन है। दूसरा शाही स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या को है। वहीं तीसरा और आखरी शाही स्नान 3 फरवरी बसंत पंचमी के दिन है।

महाकुंभ स्नान

शाही स्नान के अलावा भी तीन ऐसी तारीख हैं, जिनपर स्नान करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। जिसकी पहली तारीख 13 जनवरी पौष पूर्णिमा की है। दूसरी तारीख 12 फरवरी है और तीसरी 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर है।

महाकुंभ का आयोजन

महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल में किया जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। जिसे कुभ मेले के नाम से भी जाना जाता है।

चार नदियों पर आयोजन

इसका आयोजन भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर ही किया जाता है। जिसमें हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा नदी, प्रयागराज का संगम और नासिक में गोदावरी नदी शामिल है।

आस्था की डुबकी

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने लोग दूर-दूर से आते हैं। इसमें सर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले हिंदू धर्म के लोग भी शामिल होते हैं।

इसी तरह की धर्म और आध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

क्या विवाहित महिलाएं पैर में काला धागा बांध सकती है?