Mahashivratri 2023: भोलेनाथ को क्या चढ़ाएं? जानिए उनका फल


By Shailendra Kumar15, Feb 2023 08:14 PMnaidunia.com

भोलेनाथ का अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन भक्त महादेव को दूध, भांग, बेलपत्र, शहद, गन्ने का रस आदि तमाम चीजें अर्पित करते हैं।

पूरी होगी मनोकामना

अगर आपकी कोई खास मनोकामना है, तो उसके लिए भगवान शिव पर विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए।

गन्ने का रस

गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने पर धन-दौलत और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है।

दूध

शिवलिंग का दूध से अभिषेक करने पर परिवार में सुख-शांति और कल्याण की वृद्धि होती है।

घी

महाशिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग का घी से अभिषेक करने पर वंश में बढ़ोत्तरी होती है।

आक के फूल

शिवलिंग पर शमी और आक के फूल चढ़ाने से जीवन में सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है।

गंगाजल

शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से व्यक्ति को सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

Mahashivratri 2023: ये हैं बिलासपुर के प्राचीन शिव मंदिर, जानें क्या है विशेषता